USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। मोबाइल शॉप में चोरी करने वाले दो चोर एजाज व सोनू गिरफ्तार, नयाशहर थाना पुलिस ने पूगल रोड पर एक दुकान का ताला तोड़कर बहुत सारे मोबाइल फोन चुराने वाले दो संदिग्ध चोरों इस्लामनगर निवासी 27 वर्षीय एजाज मोहम्मद तथा 21 वर्षीय सोनू अली को गिरफ्तार किया है।
जांच अधिकारी एएसआई महावीर सिंह राजवी ने बताया कि चोरी का आरोपी एजाज वारदात के बाद यूपी भाग गया था। उसकी तकनीकी मदद से पहचान कर पकड़ा गया और वारदात खोली गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों से चोरी के मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी एजाज मोहम्मद पुत्र सबराती राणीसर बास मूल का है हाल में वह सब्जी मंडी के पीछे इस्लामनगर में रहता है। जबकि आरोपी सोनू अली पुत्र गुलाम कादर ग्राम पंचायत केलां मूल का है वह भी वर्तमान में इस्लाम नगर में रहता है।

Two thieves Ejaz and Sonu arrested for stealing in mobile shop11
















