Samachar Seva

Mission Patrkarita

साफा-पाग-पगड़ी विशेषज्ञ कृष्णचन्द्र पुरोहित का सम्मान

Safa-paag-turban expert Krishnachandra Purohit honored

बीकानेर, (samacharseva.in)।  साफा-पाग-पगड़ी विशेषज्ञ कृष्णचन्द्र पुरोहित का सम्मान, अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी के अवसर पर बीकानेर के सांसद सेवा केन्द्र में साफा-पाग-पगड़ी के विशेषज्ञ कृष्णचन्द्र पुरोहित को छ: विश्व रिकॉड प्रमाण-पत्र के साथ सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, जे.पी. व्यास रहे। अध्यक्षता कालुराम उपाध्याय ने की।समारोह में बताया गया कि साफा-पाग-पगड़ी विशेषज्ञ कृष्णचन्द्र पुरोहित ने सबसे छोटी पगड़ी पैंसिल पर, माचिस की तिली पर, हाथों की अंगुलियों पर और सबसे बड़ी पगड़ी माहेश्वरी पाग बांधकर अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।इससे पूर्व मोहित पुरोहित ने गणेश वन्दना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम का संचालन योग गुरु हितेन्द्र मारू ने किया। रामेश्वर स्वामी ने आभार जताया।

ये है छह अवार्ड

साफा-पाग-पगड़ी विशेषज्ञ कृष्णचन्द्र पुरोहित ने वर्ष 2020 में छह रिकार्ड बनाये हैं। इनमें ब्रावो इन्टरनेशनल वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड 2020, अमेजिंग इण्डियन रिकॉर्ड 2020, स्टार गोल्ड बुक आफ रिकार्ड 2020, फाउण्डेशन ऑफ इण्डियन बुक ऑफ रिकॉर्ड 2020,ओ.एम.जी. वर्ल्ड रिकॉर्ड 2020, नेशनल स्टार एक्सीलेन्स वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ बुक 2020 शामिल है।