Samachar Seva

Mission Patrkarita

PM मोदी के जन्मदिन पर पूनरासर जा रहे श्रद्धालुओं को बांटी आइसक्रीम

सर्किट हाउस के पास लगाया सेवा शिविर, महावीर रांका की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने की सेवा

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) PM मोदी के जन्मदिन पर पूनरासर जा रहे श्रद्धालुओं को बांटी आइसक्रीम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पूनरासर मेले में जा रहे श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाया गया। सर्किट हाउस के पास आयोजित शिविर में श्रद्धालुओं को आइसक्रीम वितरित की गई। 

बीकानेर में पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पूनरासर मेले में जा रहे श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाया गया और आइसक्रीम वितरित की गई।  पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान शंकरसिंह राजपुरोहित, युधिष्ठर सिंह भाटी, मनोज पारख, शिखरचंद डागा, शंभु गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, शक्ति सिंह शेरुणा, आदर्श शर्मा, पवन महनोत, घनश्याम जाजड़ा, नरेन्द्र चंचल, आनन्द अग्रवाल, रमेश सैनी, नवरतन सिंह सिसोदिया, संजय स्वामी, किशन भाटी, किशोर आचार्य, आनन्द जोशी, राजेन्द्र चौहान, अमर खंडेलवाल एवं प्रणव भोजक का सहयोग रहा।