Samachar Seva

Mission Patrkarita

23 राशन कार्डों का PHH से AAY में नियम विरुद्ध परिवर्तन चिन्हित

लूणकरणसर, कोलायत, पूगल, नोखा व पांचू के मामलों में रिकवरी व कार्रवाई के निर्देश

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) 23 राशन कार्डों का PHH से AAY में नियम विरुद्ध परिवर्तन चिन्हित, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जिले में 23 राशन कार्डों को प्राथमिकता वाले परिवार (PHH) से अंत्योदय अन्न योजना (AAY) श्रेणी में नियम विरुद्ध परिवर्तित किए जाने के मामले सामने आए हैं। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि इनमें लूणकरणसर के 6, कोलायत के 3, पूगल के 3, पांचू के 1 और नोखा के 10 राशन कार्ड शामिल हैं।

जांच में कई आवेदनों में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले या आवेदन अपूर्ण पाए गए। कुछ मामलों में राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन के साथ ही श्रेणी भी बदल दी गई। संबंधित ई-मित्र संचालकों की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए जाने पर विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को नियम विरुद्ध किए गए श्रेणी परिवर्तन दुरुस्त करने, राशन सामग्री की रिकवरी करने तथा दोषी अधिकारी, कर्मचारी या ई-मित्र संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।