Samachar Seva

Mission Patrkarita

मुरलीधर विकास समिति की नई कार्यकारिणी गठित

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) मौसम विभाग रोड स्थित मुरलीधर व्यास कॉलोनी के क्षेत्रीय विकास, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सामाजिक जन-सरोकारों को गति देने के उद्देश्य से मुरलीधर विकास समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति की बैठक में कमलनारायण व्यास को अध्यक्ष तथा पुरुषोत्तम रंगा को सचिव का दायित्व सौंपा गया।

समिति के संरक्षक के रूप में कालूराम प्रजापत एवं लाल जी बोडा को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में चंद्रप्रकाश ओझा, जीतू जोशी, विनोद जी हर्ष एवं अरविंद जी रंगा को उपाध्यक्ष, अभिषेक उपाध्याय को कोषाध्यक्ष तथा उत्तम रंगा एवं बृजेश आचार्य को संगठन सचिव बनाया गया। एडवोकेट मोनिका रंगा को कानूनी सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है।

कमलनारायण व्यास अध्यक्ष और पुरुषोत्तम रंगा सचिव मनोनीत

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलनारायण व्यास एवं सचिव पुरुषोत्तम रंगा ने कहा कि समिति की प्राथमिकता कॉलोनी में स्वच्छता, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सड़कों के रखरखाव एवं पर्यावरण संरक्षण जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर रहेगी। स्थानीय निवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन से निरंतर समन्वय किया जाएगा।

समिति की ओर से शीघ्र ही कार्यकारिणी की पहली आधिकारिक बैठक आयोजित कर आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।