Samachar Seva

Mission Patrkarita

घर-घर पहुंचकर की मास्क पहनने की अपील

door-to-door appeal to wear masks

बीकानेर, (samacharseva.in)। घर-घर पहुंचकर की मास्क पहनने की अपीलकोविड 19 जनआन्दोलन अभियान के तहत  स्वच्छता प्रभारी कपिल जैदिया के निर्देशानुसार वार्ड संख्या 79 के स्काउट मास्टर रमेश कुमार मोदी, नालन्दा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की गाईड लवलीना बजाज, बीजेएस रामपुरिया महाविद्यालय के रोवर स्काउट अजय प्रजापत ने प्रकाश चित्र के सामने सिपाहियों के मौहल्लै, महावतो की गली में  घर घर जाकर मास्क पहनने का आव्हान किया।

इस कार्य में शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष अमजद खान अब्बासी ने भी सहयोग किया। इस टीम ने लोगों को मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोना व सोशियल डिस्टेंस बनाये रखने की अपील की। मास्क  वितरित किये व स्टिकर लगाये।