×

सोशल मीडिया पर छाये रहमान बादशाह

rahamaan - Copy

डॉ ज़िया उल हसन क़ादरी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सोशल मीडिया पर छाये रहमान बादशाह, इनसे मिलिए। इनका आधिकारिक नाम तो मुहम्मद इब्राहीम हैं लेकिन ये वक़्तन फवक्तन नाम बदलते रहतेहैं। जैसे-इब्राहीममस्ताना, ए आर मस्ताना, इंसान बादशाह, रहमान बादशाहवगैरह वगैरह।

rahamaan-768x1024 सोशल मीडिया पर छाये  रहमान बादशाह

आजकल रहमान बादशाह नाम ही चल रहा है। रहमान बादशाह बड़े अच्छे गायक हैं। किसी ज़माने में मीलाद शरीफ की महफ़िलों में इनकी धूम थी।

इसके अलावा इन्होंने फ़िल्मी गैर फ़िल्मी गाने भी खूब गाये। इस चक्कर में आपने अपनी नौकरी से भी इस्तीफा दे दिया।

पिछले कई बरसों से रहमान बादशाह शाइरी भी करने लगे हैं। इनका गला इनकी शाइरी में चार चाँद लगा देता है। मरुधर हेरिटेज की हफ्तावार नशिस्तों का आग़ाज़ रहमान साहब की दिलकश आवाज़ से होता है।

दुबले पतले दिखने वाले सियाह पक्के रंग ये साहब कई खूबियों के मालिक हैं। इनके साथ इनकी स्पेशल साइकिल भी शहर में खासी मश्हूर है। पहले इस साइकिल में एक छत भी थी और एक पंखा भी हवा के लिए।

ये इस को बिना पेट्रॉल की कार कहते थे और हेलमेट पहन कर “सड़क सुरक्षा” का सन्देश देते थे। इस साइकिल का कलर पीला था और इस पर टाइगर जैसी धारियां बनी थीं जिसको देख कर कुत्ते भोंकते थे।

इस लिए इन्होंने इसका रंग बदलवा दिया। कुछ दोस्तों ने मज़ाक भी की कि कुत्ते साइकिल को देख कर भोंकते हैं या साइकिल सवार को।

मगर रहमान बादशाह हंस कर टाल देते हैं। रहमान साहब पान के बड़े शौकीन हैं। इनके पास एक बड़ी डिबिया है जिसमें पान के 10-15 टुकड़े पड़े रहते हैं।

जो कि इनके शाहाना अंदाज़ का सबूत है। इन्होंने अपनी शाइरी की किताब कम्पोज़ करवाने के लिए 2100 से रुपिये अरेंज भी किये थे।

मगर एक साल बाद भी किताब कम्पोज़ नही हुई। शायद वो रक़म पान में काम आ गई।
“पढ़े फ़ारसी बेचे तेल ” की तर्ज़ पर आजकल रहमान साहब इत्र भी बेचते हैं।

आप इनसे हर मौसम का इत्र माक़ूल रेट में खरीद सकते हैं। बल्कि ये खुद अपनी शाही सवारी यानी स्पेशल साइकल पर सवार होकर आपको इत्र पहुंचा देंगे बशर्ते आप अपने इलाके के कुत्तों को कण्ट्रोल रखें

ताकि वो इनकी “शाही सवारी” को देख कर कुत्ते जैसी हरकत ना करें यानी भोंके नहीं। रहमान साहब साफ़ दिल इंसान हैं और खुश मिज़ाजी इनका शेवा (आदत) हैं।

अल्लाह ने इनमें और भी बहुत सी खूबियां रखी हैं। जो इन शा अल्लाह आइन्दा बयान करूँगा।

साभार, डॉ ज़िया उल हसन क़ादरी की फेसबुक वाल से

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!