Samachar Seva

Mission Patrkarita

केन्‍द्रीय मंत्री ने बीएसएफ की वीर भवानियों से बंधवाई राखी

Union Minister tied Rakhi to brave women of BSF

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। केन्‍द्रीय मंत्री ने बीएसएफ की वीर भवानियों से बंधवाई राखी, केंद्रीय कानून, न्याय एवं संस्कृति, संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रक्षाबंधन पर सोमवार को सीमा चौकी खानूवाली का दौरा किया। मेघवाल ने यहां बीएसएफ की वीर भवानियों से राखी बंधवाई।

साथ ही केन्‍द्रीय मंत्री ने भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक इस त्यौहार पर सभी सीमा प्रहरियों एवं सीमा वीर भवानियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्‍होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की पहल है कि भारतीय सीमाओं की रक्षा में कार्यरत कार्मिक हर त्यौहार अपने परिवार के साथ नहीं मना पाते इसलिए हम उनके साथ हर त्यौहार मनाएंगे।

कार्यक्रम में 140 की वाहिनी के कमांडेंट प्रभाकर सिंह, अधिकारी गण, अधीनस्थ अधिकारी गण, कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।