Samachar Seva

Mission Patrkarita

विप्र फाउंडेशन की बैठक-बीकानेर में बनेगा प्रज्ञान भवन

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। विप्र फाउंडेशन की बैठक-बीकानेर में बनेगा प्रज्ञान भवन, विप्र फाउंडेशन, जोन-1बी की संयुक्त संगठनात्मक बैठक शनिवार को ब्रह्म बगीचा में प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीकानेर में जयपुर के श्री परशुराम ज्ञानपीठ की तर्ज पर प्रज्ञान भवन का निर्माण शीघ्र शुरू करने, दिसंबर में अयोध्या में आयोजित होने वाले ‘राम से परशुराम’ कार्यक्रम में सहभागिता तथा संगठन की आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष सुभाष जोशी ने बताया कि प्रज्ञान भवन को शैक्षिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित ने जयपुर के श्री परशुराम ज्ञानपीठ और अरुणाचल प्रदेश के शक्तिपुंज परशुराम से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। बैठक में अयोध्या के श्रीराम मंदिर से अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड तक प्रस्तावित ‘श्रीराम से श्रीपरशुराम रथयात्रा’ की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इसके अलावा पुष्कर घोषणा, बीकानेर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने और संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया। युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार व्यास ने बताया कि बीकानेर शहर में वार्डवार सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं और विप्र समाज के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक में महिला, युवा और जिला स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में  चन्द्रकला आचार्य, भवानी जाजड़ा, एडवोकेट पंकज पीपलवा, सुमिता व्यास, दीपक हर्ष, दिनेश ओझा, सुरेंद्र ओझा, पंडित शिवनारायण शर्मा, अजय व्यास, राकेश वेद, दिनेश चुरा, केशव सांखी, विकास शर्मा, युवराज व्यास, भवानी शंकर जाजड़ा, सुभाष पुरोहित, अवधेश शर्मा, रामकुमार व्यास, अमित व्यास, चंद्रकला सारस्वत, इला पारीक,

शीला आचार्य, डॉ. अल्पना शर्मा, मीनाक्षी कल्ला, रितु भादानी, रेनू भादानी, मीनाक्षी भादानी, अनुराधा भादानी, नारायण पारीक, अश्विनी कुमार शर्मा, गंगा सहाय पारीक, सुनील कुमार कल्ला, हिमानी शर्मा, लक्ष्मी देवी पुरोहित, रेखा भादानी उपस्थित रहे।