Loading Now

updates

बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय में जवानों को बांधे रक्षा सूत्र

tied protective thread to soldiers at BSF sector headquarters

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय भारत पाक सीमा सरहद और सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर रक्षाबंधन का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया।

स्‍थानीय ड्रीम टीम संस्थान की महिला पदाधिकारियों संस्थापिका अंजुमन आरा, चंचल सेन, पूनम चौधरी, इला पारीक, धनवंती सरीन, भानु आनंद,  डॉक्टर कल्याणी ने सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर पहुंच कर  बीएसएफ के जवानों को राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। सीमा सुरक्षा बल की महिला जवानों ने भी सीमा सुरक्षा बल के पुरुष जवानों को राखी बांध मुंह मीठा कराया।

बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अंनत कुमार ने बताया कि रक्षा सूत्र बांधने के इस आयोजन का उद्देश्य बॉर्डर पर देश के लिए खड़े जवानों का मनोबल बढ़ाना है।

Share this content:

You May Have Missed