Samachar Seva

Mission Patrkarita

रक्षा बंधन पर्व पर स्नेह व आत्मीयता का उत्सव

A celebration of affection and intimacy on Raksha Bandhan festival

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संभागीय केन्द्र सादुल गंज में सोमवार को रक्षा बंधन पर्व नियमित कक्षा व भोग व भाई बहनों की राखी के निमित्त सामूहिक कार्यक्रम हुआ।

केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल, बी.के.मीना व बी.के. रजनी ने केंद्रीय कानून एवं विधि राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, जिला कलेक्टर नम्रता वैष्णि सहित अनेक जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सेवानिवृत कार्मिकों व केन्द्र में आने वाले भाई बहनों के भाल पर तिलक कर रक्षा का सूत्र बांधा।

मुंह मीठा करवाकर मंगलमय जीवन की कामना की। बी.के.राधा, बी.के. मीना, बी.के.रजनी ने भी केन्द्र में आने वाले भाई-बहनों के रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति शुभ संकल्प किया।