*बाड़मेर के जिला प्रभारी मंत्री ने की जिले की प्रगति की समीक्षा*
*बजट घोषणाएं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करे: जलदाय मंत्री*
*-प्रभारी मंत्री ने दिए
बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर पश्चिम के विधायक, राज्य के जलदाय मंत्री तथा बाड़मेर के जिला प्रभारी मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला ने नर्मदा नहर के पानी को अंतिम छोर तक पहुंचाने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। डॉ. कल्ला मंगलवार को बाड़मेर कलेक्ट्रेट के कांफ्रेस हॉल में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बाडमेर के अधिकारियों को राज्य सरकार की बजट घोषणाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करने एवं इनसे सम्बंधित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. कल्ला ने नर्मदा नहर के पानी अंतिम छोर तक पहुंचाने, पेयजल आपूर्ति के साथ किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक पानी उपलब्ध करवाएं।

उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं के सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करवाने के लिए अधिकारी सजगता से प्रयास करें। विकास कार्यो में गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाए। डॉ.कल्ला ने कहा कि बजट घोषणाओं की प्रगति की उनकी ओर से प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिवाना क्षेत्र में पांच नए टयूवबैल खुदवाए जा रहे है, इससे जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।



