Samachar Seva

Mission Patrkarita

शाकद्वीपीय शिक्षक सम्मान 5 सितंबर को, दी जाएगी छात्रवृत्ति

Sakadweep Teacher Award on September 5, scholarship will be given

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शाकद्वीपीय शिक्षक सम्मान 5 सितंबर को, दी जाएगी छात्रवृत्ति , शाकद्वीपीय समाज का शिक्षक सम्‍मान समारोह आगामी रविवार 5 सितंबर को होगा। समारोह में पांच प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को 1.75 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।

यह निर्णय रविवार 29 अगस्‍त को डागा मौहल्ला स्थित शिव शक्ति सदन में शाकद्वीपीय समाज की उच्च शिक्षा समिति की बैठक में लिया गया। बै

ठक की अध्यक्षता बलदेव प्रसाद सेवग ने की। बैठक में समिति संयोजक महेश भोजक, पंडित गिरधर शर्मा, पुरुषोत्तमलाल सेवक, प्रहलाद दास सेवग, बजरंगलाल सेवग ‘मास्टर, वीणा शर्मा, दुर्गादत्त भोजक, सूर्य प्रकाश शर्मा आदि शामिल रहे।

दो सदस्य सूरत से घनश्याम भाई व बीकानेर से रश्मि  शर्मा जुड़े। आनलाइन जूम एप के माध्यम से जयपुर के तोलाराम भोजक, श्याम सुन्दर शर्मा शामिल हुए। संचालन  संजय शर्मा ने किया।