Samachar Seva

Mission Patrkarita

सद्मार्ग पर चलना सिखाते हैं धर्म गुरु : बेनीवाल

bikaner me dharam guru surishvar ji maharaj ka ashirvad lete hu

बीकानेर। राज्य के पूर्व गृहराज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि आज की भागमभाग की जिदंगी में धर्मगुरू और आघ्यात्मिक संत ही सद्मार्ग पर चलना सिखाते हैं। बेनीवाल रविवार 3 जून को बीकानेर में ढढ्ढों का चौक स्थित जैनाचार्य दिव्यानंद सुरिश्वर महाराज की दीक्षा के रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में धर्मगुरू और संतों की कृपा होनी चाहिए। गुरू और संतों के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति भक्ति के मार्ग पर चल पाता है। बेनीवाल ने कहा कि सही मायने में सार्वजनिक जीवन को त्याग करते हुए तप के मार्ग को अपनाना और जनता को भक्ति मार्ग से जोड़ने का कार्य पुण्यकारी है।

पूर्व मंत्री बेनीवाल ने कहा कि आचार्यश्री दिव्यानंद सुरीश्वर महाराज ऐसे त्यागी व अनुरागी संत हैं, जिन्होंने संपन्न परिवार में जन्म लेने के बावजूद धर्म के मार्ग को अपनाया और आज देशभर में आमजन को भक्ति के मार्ग पर अग्रसर कर रहे हैं।

बेनीवाल ने कहा कि देश-दुनिया से बीकानेर की धरती पर पधारे ऐसे गुरुभक्त साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने गुरूवंदना के लिए ईतना लंबा रास्ता तय किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि जून माह में भीषण गर्मी के बीच गुरू दिव्यानंद सुरिश्वर महाराज के दीक्षा रजत जयंती समारोह में भाग लेने दूरदराज से आए अनुयायी बीकानेर आए हैं।

यह उनकी गुरूभक्ति के तप का ही फल है। समारोह में पंजाब सरकार के विधानसभा उपाध्यक्ष अजायब सिंह भट्टी ने जैनाचार्य नित्यानंद सुरिश्वर को वंदन करते हुए पंजाब में उनके द्वारा चलाए जा रहे भक्ति आंदोलन पर प्रकाश डाला।

समारोह में जैनाचार्य दिव्यानंद सुरिश्वर महाराज के सान्निध्य में पूर्व गृह राज्य मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके लूणकरणसर के उप प्रधान अजय कुमार गौड़, दीनदयाल मुद्गल, मनोज चैधरी, आदि ने भी सुरिश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया।