बीकानेर, (samacharseva.in)। देवी महाकाली के अवतरण दिवस पर किया अभिषेक, पूजा व श्रृंगार, विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित प्राचीन काली माता के मंदिर में शुक्रवार सप्तमी को देवी महाकाली के अवतरण दिवस पर पूजा, श्रृंगार, अभिषेक, दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मास्क और सोशल दूरी का ध्यान रखते हुए दर्शन किए।



