बीकानेर, (samacharseva.in)। रोशन बाफना व यश बैद ला रहे हैं लव सांग ‘ 2020 से तो अच्छा हूं मैं ‘, बीकानेर के क्राइम रिपोर्टर रोशन बाफना व यश बैद का गाया हुआ लव सॉंग ‘ 2020 से तो अच्छा हूं मैं ‘ 27 नवंबर की दोपहर को रोशन म्यूजिक कंपनी के यू-ट्यूब चैनल पर लॉंच किया जाएगा।

Roshan Bafna and Yash Baid are bringing Love song ‘2020 Se Toh Hoon Main Main’ vv
इस गाने के कंपोजर व राइटर रोशन बाफना हैं। गाने का म्यूजिक जयकमल स्टूडियो के येशुदास भादानी ने दिया है। यह गाना रोशन म्यूजिक कंपनी के यू-ट्यूब चैनल पर 27 नवंबर की दोपहर से सुना जा सकेगा।रोशन बाफना का कहना है कि इश्क़ से इश्क़ करने वाले युवाओं को यह गाना जरूर सुनना चाहिए। डांस बीट की मस्ती से सजा यह गाना आपको थिरकने पर मजबूर कर देगा। बाफना के अनुसार कोरोना ने वर्ष 2020 को हर इंसान के लिए अब तक का सबसे बुरा वर्ष बना दिया।2020 के इस बुरे समय की ऊब को खत्म करने के लिए रोशन म्यूजिक कंपनी युवाओं सहित सभी के लिये यह सौगात लेकर आ रही है।
















