Samachar Seva

Mission Patrkarita

अजित फाउंडेशन में पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम 25 अक्टूबर को

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। अजित फाउंडेशन में पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम 25 अक्टूबर को, लेखक रामचंद्र गुहा की पुस्तक ‘आखिरी उदारवादी और अन्य निबन्ध’ पर समीक्षा कार्यक्रम रविवार 25 अक्टूबर को शाम 5:15 बजे आचार्यों की घाटी के नीचे स्थित अजित फाउंडेशन सभागार में आयोजित किया जाएगा। अजित फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि एवं विचारक डॉ. नंद किशोर आचार्य करेंगे तथा इतिहासवेत्ता डॉ. भंवर भादानी विशिष्ट अतिथि होंगे।

कार्यक्रम समन्वयक संजय श्रीमाली ने बताया कि पुस्तक समीक्षा पैनल में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर की इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा, राजकीय डूंगर कॉलेज के हिन्दी साहित्य के प्रोफेसर डॉ. ब्रजरतन जोशी, सिस्टर निवेदिता गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रितेश व्यास तथा एमजीएसयू के डॉ. मुकेश हर्ष शामिल रहेंगे और पुस्तक की विषय-वस्तु एवं विचारों पर चर्चा करेंगे।

1 Book review event at Ajit Foundation on October 25

1 Book review event at Ajit Foundation on October 25