बीकानेर, (समाचारसेवा)। पुष्करणा सावा 2022 के कार्यक्रम – दिलीप जोशी, पुष्करणा समाज के सामुहिक विवाह कार्यक्रम सावा-2022 के वैवाहिक कार्यक्रमों की तारीखों की घोषणा मंगलवार को धनतेरस पर रघुनाथसर कुए के पास स्थित मानेश्वर महादेव मंदिर में हुई सावा समिति की बैठक में की गई है।
राष्ट्रीय पुष्करणा यूथ सामाजिक संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिलीप जोशी ने बताया कि पुष्करणा समाज में पौराणिक परम्परानुसार पुष्करणा ब्राहमणों के बटुको के यज्ञोवित कार्यक्रम व कन्याओं के विवाह कार्यक्रम की घोषणा के तहत गुरूओं के बालको के यज्ञोपवित संस्कार में हाथधान – माघ सुदी चतुर्थी शुक्रवार 4 फरवरी 2022, मातृका स्थापना एवं गणेश परिक्रमा – माघ सुदी पंचमी शनिवार 05 फरवरी 2022, यज्ञोपवित संस्कार-माघ सुदी षष्ठी रविवार 6 फरवरी 2022 को होंगे।
इसी प्रकार व्यासों के बालको के यज्ञोपवित संस्कार के तहत हाथधान – माघ सुदी पंचमी शनिवार 5 फरवरी 2022 को मातृका स्थापना एवं गणेश परिक्रमा – माघ सुदी षष्ठी रविवार 06 फरवरी 2022 को तथा यज्ञोपवित संस्कार – माघ सुदी सप्तमी गुरूवार 7 फरवरी 2022 को होगा।
इसी तरह सर्वत्र समाज का यज्ञोपवित संस्कार के तहत हाथधान – माघ सुदी एकम् मंगलवार 8 फरवरी 2022, मातृका स्थापना एवं गणेश परिक्रमा-माघ सुदी दुज बुधवार 9 फरवरी 2022 व यज्ञोपवित संस्कार – माघ सुदी तृतीया गुरूवार 10 फरवरी 2022 को होगा।
दिलीप जोशी ने बताया कि विवाह कार्यक्रम के तहत व्यासों की कन्याओं के विवाह के हाथधान-माघ सुदी त्रयोदशी सोमवार 14 फरवरी 2022 को लिया जाएगा। सर्वत्र विवाह संस्कार के कार्यक्राम हाथधान-माघ सुदी पुर्णिमा बुधवार 16 फरवरी 2022, मातृका स्थापना एवं गणेश परिक्रमा-फाल्गुन बदी प्रतिपदा गुरूवार 17 फरवरी 2022 तथा पाणिग्रहण संस्कार – फाल्गुन बदी दूज गुरूवार 18. फरवरी 2022 शुभबेळा अन्य गोधुली लग्न में होंगे।
बरी एवं गुड्डी का मुर्ह्त-फाल्गुन बदी पंचमी सोमवार 21 फरवरी 2022 को होगा। उन्होंने बताया कि बीकानेर पूर्व की विधायिका सुश्री सिद्धी कुमारी भवर बाईसा ने बीकानेर राजघराने की तरफ से पुष्करणा समाज के सामुहिक सावा के प्रति अपनी मंगल कामना प्रकट की।
इससे पूर्व धनतेरसर पर मंगलवार रात को बीकानेर शहर के अन्दर होने वाले पुष्करणा समाज के सामुहिक सावे की शोभा यात्रा लालाणी व्यासो के चौक से रवाना होकर कीकाणी व्यासों के चौक से होती हुई समाज की सभी पुष्करणा जातियों के लोगो को साथ लेकर शाही बेण्ड बाजे के साथ मानेश्वर महोदव मंदिर पहुची।
मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह व यज्ञोपवित के क्रार्यक्रमो की विद्वान पण्डितों व पंचागकर्ताओं की उपस्थिति में विचार विमर्श के उपरान्त पौराणिक परम्परानुसार चौथाणी ओझा परिवार के पंण्डित सुशील कुमार ओझा द्वारा विधि विधान के साथ पुष्करणा ब्राहमणों के बटुको के यज्ञोवित कार्यक्रम व कन्याओं के विवाह कार्यक्रम की घोषणा की।
कीकाणी व्यास पंचायत सम्पति ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायणदास व्यास व सावा समिति के अध्यक्ष मक्खनलाल व्यास ने मुख्य अतिथि राजपरिवार की प्रतिनिधि व बीकानेर पूर्व की विधायिका सुश्री सिद्धी कुमारी भवर बाईसा का सम्मान किया।
कार्यक्रम मे पं. ब्रजेश्वरलाल व्यास, दिलीप जोशी, शंकर पुरोहित, नरेन्द्र आचार्य, सुरेन्द्र व्यास, कानुलाल व्यास, बल्लभ सरदार, अरविन्द व्यास, गोपाल व्यास, गिरिराज व्यास, विजय आचार्य, जेठानंद व्यास, आनंद जोशी, रिखबदास बोड़ा, श्रीमती कृष्णा व्यास, नंदकिशोर पुरोहित आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में जुगल किशोर ओझा, राजेन्द्र किराडू व अशोक औझा को शॉल व प्रतिक चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अन्त में लालाणी व्यास पंचायत के शिव नारायण व्यास ने उपस्थित समाज के लोगो का धन्यवाद ज्ञापित। कार्यक्रम का संचालन मधुसुदन व्यास ने किया।


