Samachar Seva

Mission Patrkarita

सोमगिरीजी महाराज की याद में हरिद्वार में 3.90 करोड़ रु. की लागत से बनेगा घाट

Ghat will be built at the cost of 3.90 crore in Haridwar in memory of Somagiriji Maharaj.

बीकानेर, (समाचार सेवा)सोमगिरीजी महाराज की याद में हरिद्वार में 3.90 करोड़ रु. की लागत से बनेगा घाट, शिवबाड़ी मठ के पूर्व अधिष्ठाता स्वामी स्‍व. सोमगिरीजी महाराज की याद में हरिद्वार बालकुमारी मंदिर पर गंगा के किनारे नए घाट का निर्माण किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शुक्रवार को बीकानेर के शिवबाड़ी स्थित श्री लालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित समारोह में बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत हरिद्वार के बहादराबाद विकास खंड ग्राम अजीतुपर में गंगायन प्रन्यास आश्रम के निकट स्थित बालकुमारी मंदिर पर गंगा के किनारे नए घाट के निर्माण के लिए 3 करोड़ 90 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने सोमगिरि जी महाराज के समाधि स्थल का दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।