Samachar Seva

Mission Patrkarita

अवैध पिस्टल के साथ आरोपी मुकेश जाट गिरफ्तार

Mukesh Jat arrests with illegal pistol

बीकानेर, (samacharseva.in)। अवैध पिस्टल के साथ आरोपी मुकेश जाट गिरफ्तार, जामसर थाना पुलिस ने गुरुवार की देर रात को देशनोक थाना क्षेत्र में बासी बरसिंहसर निवासी 24 वर्षीय मुकेश जाट पुत्र ओमप्रकाश जाट को अवैध पिस्‍टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्‍जे से अवैध पिस्‍टल भी बरामद कर ली है।

जामसर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मुकेश जाट को गुरुवार 10 दिसंबर की देर रात को रोही धोलेरां फांटा के पास पकडा। आरोपी वहां पर पुलिस की गाडी देखकर भागने लगा था। पुलिस को संदिग्‍ध गतिविधि लगने पर युवक को पकडकर पूछताछ की। भागने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसके पास अवैध पिस्‍टल है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह के आदेशों की पालना में लोकल व स्‍पेशल एक्‍ट की कार्रवाई के दौरान एएसआई ग्‍यारसी लाल, कांस्‍टेबल भगवानाराम व राजेन्‍द्र कुमार की टीम ने आरोपी को पकडा। आरोपी के खिलाफ आर्म्‍स एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।