NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। भाजपा प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ के सदस्यता अभियान प्रभारी इंद्र ओझा ने कहा कि हमें बीकानेर शहर में घर घर जाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में बीकानेर शहर के प्रबुद्ध जनों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवानी है।
ओझा गुरुवार को बीकानेर संभाग भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ शहर जिला बीकानेर की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे एक बहुत बड़ा प्रबुद्ध जनों का वर्ग भाजपा में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके और वरिष्ठ और प्रज्ञावान प्रबुद्ध जनों का लाभ आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी को मिल सकेगा।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त कर्नल हेम सिंह शेखावत ने कहा कि कहा कि पीएम मोदी को आज पुरा विश्व आदर और सम्मान की नजरों से देख रहा है। आज मोदी के नेतृत्व की पुरी दुनिया कायल है।
बैठक में प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ के शहर जिला संयोजक सुधीर केवलीया ने कहा कि हम सब को केन्द्र सरकार के जनहित के किए गए कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। मोदी जी के विज़न को सदस्यता अभियान के साथ साथ घर घर तक पहुंचाना है। बैठक को बीकानेर पश्चिम विधानसभा के मुकेश व्यास, बीकानेर पूर्व विधानसभा के दलीप सिंह राघव ने भी संबोधित किया।
बैठक में सहदेव सिंह शेखावत, नरेश शर्मा, नवनीत सिंह भदोरिया, आशुतोष शर्मा, नारायण आचार्य, केडी जोशी, यशपाल सिंह राठौड़, पृथ्वीराज सिंह राघव, डॉ गोपाल नागपाल, पी के घई, अजय सिंह, हेमंत भारद्वाज, बी एम व्यास, भगवान दास गिडवानी, हरि खत्री आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


