Samachar Seva

Mission Patrkarita

कोडमदेसर पैदल यात्रियों को मिलेगी दाल बाटी चुरमे की सेवा

Kodamdesar pedestrians will get the service of Dal Baati Churma

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर से लगभग 25 किलोमीटर दूर कोडमदेसर भैरूंजी मंदिर पैदल जाने वाले भक्‍तों के लिये रास्‍ते में मावडीया माता जी मंदिर के सामने रविवार 15 सितंबर को श्री पाबू मण्डल सेवा समिति मुड़िया मालियों का मोहल्ला बीकानेर की ओर से दाल बाटी चुरमे की सेवा लगाई जाएगी।

समिति के विकास तंवर ने बताया कि श्री पाबु मण्डल सेवा समिति द्वारा मोहल्लेवासियो और मित्रगणों के सहयोग से यह सेवा लगातार 25 सालों से लगायी जा रही है। उन्‍होंने बताया कि रविवार 15 सितंबर 2024 वार रविवार को शाम 6 बजे सेवा स्थल पर भेरूनाथ बाबा की ज्योत करके प्रसाद शुरू किया जाएगा। जो अनवरत प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा।

तंवर ने बताया कि सेवा की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक में सुधीर तंवर, राजेश सोलंकी, छगनलाल सोलंकी, पुखराज सोनी, विजय सिंह चौहान, रविंद्र सोलंकी, गोविंद तंवर, इन्द्रजीत तंवर, दीपक तंवर, मयंक सोलंकी, राजु सोनी, अशोक सोनी, तरुण सोनी, किशनलाल प्रजापत, अर्जुन सोलंकी, मुकुंद तंवर, महेश सोलंकी, सन्नी तंवर, लोकेश तंवर, हिमांशु तंवर और मित्रगण शामिल रहे।