केन्द्र में मोदी, यूपी में योगी और राजस्थान में देवी सिंह भाटी ही गाय की रक्षा के लिए हैं तत्पर : महंत भावनाथ

Modi at the Centre, Yogi in UP and Devi Singh Bhati in Rajasthan are ready to protect the cow: Mahant Bhavnath
Modi at the Centre, Yogi in UP and Devi Singh Bhati in Rajasthan are ready to protect the cow: Mahant Bhavnath

पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के धरने में भजन-कीर्तन का जोर

बीकानेर, (समाचारसेवा)। केन्द्र में मोदी, यूपी में योगी और राजस्थान में देवी सिंह भाटी ही गाय की रक्षा के लिए हैं तत्पर : महंत भावनाथ, कानासर गौशाला के महंत भावनाथ ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश में योगी व राजस्थान में देवी सिंह भाटी ही है जो गौ रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। महंत भावनाथ रविवार को सरेह नथानिया गोचर भूमि के पास चल रहे पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी के धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि एक क्षत्रिय का धर्म है कि वह ब्राह्मणों और गायों की रक्षा करे, देवीसिंह भाटी वही कर रहे हैं। महंत ने कहा कि राजस्थान में देवी सिंह भाटी के अलावा कोई नेता नहीं है जिससे गौ रक्षा की उम्मीद की जा सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में राजस्थान के किसी नेता ने बोलने की हिम्मत नहीं दिखाई है। महंत भावनाथ ने कहा कि गाय है तो हिंदुस्तान है।

सनातन धर्म में युगो युगो से देवी देवता भी गाय को पूजते आए  हैं।  इस अवसर पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने कहा कि गोचर ओरण की भूमि को कोई भी सरकार बदनीयती  से देखें। यह बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोचर समाज की संपत्ति है जिस पर किसी को डाका नही डालने दिया जाएगा।

इस प्रकार राजस्थान सरकार के गोचर, ओरण व चरागाह की भूमि पर पुराने कब्जों  को नियमित कर पट्टे देने के निर्णय के खिलाफ पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर दिनभर भजन कीर्तन व अन्य धार्मिक गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही है।

रविवार को  बडी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से गौ प्रेमियों  ने धरना स्थल पर भाटी से भेंट कर इस कार्य के लिए दिए जा रहे धरने में अपना समर्थन जताया। भाटी के प्रवक्ता सुनील बांठिया ने बताया धरना स्थल पर लक्ष्मीनाथ मित्र मंडली वेद पाठी  द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया।

गायिका प्रेमलता पणिया ने धर्म गीतों व गौ भजनों की प्रस्तुति दी। मुरली मनोहर संरक्षण समिति भीना शहर  द्वारा धरना स्थल पर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन मंडली में केलाराम सोलंकी, देवकिशन गहलोत, ताराचंद नोखवाल, महेश सोलंकी, रमेश गहलोत, नंदू सोलंकी लक्ष्मी नारायण व शिवजी गहलोत शामिल रहे।

धरना स्थल पर रविवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिसन आचार्य, ओम पेड़ीवाल, देवकिशन चांडक, सरपंच प्रतिनिधि जेठाराम कुम्हार, हनुमान उपाध्याय दियातरा,  खारी सरपंच करनाराम, मघ सिंह, शेर सिंह डेली तलाई, जय सिंह हाडला सरपंच हाडला, लक्ष्मण गहलोत, एडवोकेट गिर्राज सिंह भाटी, रामपाल कड़वासरा प्रेमाराम लेगा राजेंद्र सिंह सोहा, सुंदर जोशी,

नानूराम जाट, राजू सिंह सोढा भल्लूरी, जेठाराम कुम्हार सरपंच प्रतिनिधि, रेवंतराम लखेसर, जगदीश प्रसाद, ओमप्रकाश जाजड़ा, कालूराम कच्छावा, पवन जोशी भोलासर सर सरपंच, जितेंद्र शर्मा गजनेर इनके अलावा भाजपा के मनोज सिंह झझू,विजय सिंह खारा, करनाराम, राहुल माकड़, लक्ष्मण सिंह भाटी, प्रवीण बोथरा सहित सैकड़ों गौ प्रेमियों ने धरने में शिरकत की।