Samachar Seva

Mission Patrkarita

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी का सम्मान किया

Medical College Principal Dr Gunjan Soni honored

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी का सम्मान किया, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के नवनियुक्‍त प्रिंसिपल डॉ गुंजन सोनी का बुधवार को मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा सम्मान किया गया।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि प्राचार्य डॉ. सोनी की अगुवाई में मेडिकल कॉलेज नये आयाम स्‍थापित करेगा। समारोह में डॉ. एल. के. कपिल, रमेश व्यास, हरिकिशन सिंह राजपुरोहित, कालू पांडे, कृष्णा सेठिया, भवानी टाक, राम सोनी, रामायण मोदी आदि ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर डॉ. सोनी ने कहा कि जनता व स्‍वंय सेवी संस्‍थाओं के माध्‍यम से भी मेडिकल कॉलेज व पीबीएम अस्‍पताल में रोगियों को बेहतर सुविधा उपलब्‍ध कराने का पूरा-पूरा प्रयास किया जाएगा।