Samachar Seva

Mission Patrkarita

साहित्यकार गोविन्द जोशी की पुस्तक ”सहेजने का सुख“ का हुआ लोकार्पण

Literary writer Govind Joshi's book Save Ka Sukh was launched

बीकानेर, (समाचारसेवा)। साहित्यकार गोविन्द जोशी की पुस्तक ”सहेजने का सुख“ का हुआ लोकार्पण, साहित्यकार गोविन्द जोशी की पुस्तक ”सहेजने का सुख“ के लोकार्पण रविवार को बीकानेर प्रौढ़ शिक्षण समिति के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया गया।

सुरभि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान बीकानेर की ओर से आयोजिज इस समारोह में लेखक गोविन्द जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ने लिखने की आदत की नितांत आवश्यकता है।

समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी गणपतलाल सुथार ने कहा कि जोशी की रचना दो पीढ़यों का सेतु है। विशि‍ष्‍ट अतिथि सेवानिवृत संयुक्त निदेशक ओमप्रकाश सारस्वत ने कहा कि पुस्तक ”सहेजने का सुख“ को शिक्षा साहित्य, कला एवं लोक संस्कृति का संगम है।

समारोह में साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार”विनोद, जन शिक्षण संस्थान बीकानेर के अध्यक्ष अविनाश भार्गव, संस्थान के सचिव दिनेश उपाध्याय, ललित जोशी, डॉ. जीके नागपाल, विरेन्द्रसिंह यादव, कमल किशोर पारीक,

राजेन्द्र विश्नोई,  आशाराम जोशी, बृजसुन्दर जोशी, भरत शर्मा, प्रदीप शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संयोजन रोहित बोड़ा ने किया।