व्‍यापार में भागीदारी का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये

व्यापार में भागीदारी का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये
व्यापार में भागीदारी का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये

बीकानेर, (समाचार सेवा)। व्‍यापार में भागीदारी का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, कोटगेट थाना पुलिस ने व्‍यापार में भागीदारी कां झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने के आरोप में दिल्‍ली की एक फर्म  के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में धर्मनगर दवार के अंदर ईदगाह बारी के पास के निवासी गोपीकिशन पेड़ीवाल पुत्र चंपालाल ने पुलिस को बताया कि दिल्‍ली में अशोक विहार के फेस-1 में 130 क्‍यूई ब्‍लाक निवासी आरोपी राजकुमार ठुकराल जिसकी फर्म का नाम मैसर्स पारर सेल्‍स कॉरपोरेशन है ने उसे फल-सब्‍जी के व्‍यापार में भागीदारी कां झांसा देकर 23 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिये।

यह रकम उसे 7 फरवरी 2019 को गंगाशहर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के माध्‍यम से अब तक दी है। परिवादी के अनुसार आरोपी ने इस राशि का ना तो उसे कोई मुनाफा दिया और अब तो वह मूल रकम भी वापस देने से मना कर रहा है।

थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि आरोपी राजकुमार ठुकराल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, [email protected]

सीमा शर्मा को प्रदेश मंत्री महिलामोर्चा राजस्थान बजरंग सेना मनोनीत

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष  रणवीर पटेरिया राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा राष्ट्रीय मंत्री धर्म रक्षा विष्णुदास महाराज, प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेंद्र राव,प्रदेश महासचिव शान्ति लाल सोलंकी की सहमति से सीमा शर्मा को प्रदेश मंत्री महिलामोर्चा जस्थान बजरंग सेना मनोनीत किया।

बजरंग सेना प्रदेश महासचिव राजस्थान शान्ति लाल सोलंकी ने बताया सीमा शर्मा के संस्कार, नम्रता,राष्ट्रहित, हिन्दू समाज के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति भावनाओं को देखते हुए  आशा करते है कि आप गौ रक्षा, धर्म रक्षा, देश की पवित्र नदी गंगा,नर्मदा, यमुना स्वस्छ सुरक्षा, नारी सुरक्षा,हिंदू राष्ट्र की स्थापना करने के लिये सदैव तत्पर रहेंगे ।

सीमा शर्मा का मनोनय होने पर बजरंग सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा चंद्रकला शर्मा ,शान्ति लाल सोलंकी प्रदेश महासचिव, प्रदेश सयोजक सुरेन्द्र शर्मा , प्रदेश उपाध्यक्ष  मदनमोहन चतुर्वेदी,प्रदेश मन्त्री धर्म रक्षा महंत नरोत्तम दास जी,प्रदेश प्रभारी युवा संजय शर्मा,

प्रदेश अध्यक्ष युवा चन्दू मानपुरा, संतोष सोनी प्रदेश प्रभारी महिलामोर्चा, प्रदेश उपाध्यक्ष गौ रक्षा प्रिया शर्मा, चेतन चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष युवा , और प्रदेश सचिव सत्यनारायण अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों व प्रदेश कार्यकारिणी ने खुशी व्यक्त की ।

6 मई को पालीतना में होगी दीक्षा, घर-घर हो रहा अभिनंदन
बीकानेर, (समाचार सेवा)।  कोचरों के चौक की निवासी रंजना कोचर सुपुत्री राजेन्द्र-मधु कोचर वीतराग पथ की ओर अग्रसर होने जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र कोचर ने बताया कि 30 वर्षीय रंजना को 6 मई 2021 को पालीतना तीर्थ धाम में दीक्षा प्रदत्त की जाएगी। कोचर ने बताया कि दीक्षा का मार्ग आसान नहीं है,

काफी संघर्ष के बाद इस मार्ग की ओर कोई बढ़ सकता है। रंजना ने 11 वर्ष पूर्व ही दीक्षा लेना ठान लिया था। माता-पिता ने अपनी दुलारी को दीक्षा की आज्ञा प्रदान नहीं की। गुरु कृपा व प्रबल इच्छाशक्ति के चलते अब रंजना कोचर वीतराग पथ की ओर निकल चुकी हैं। सुरेन्द्र कोचर ने बताया कि दीक्षा से पहले  दीक्षार्थी को  जैन समाज बन्धु अपने घर आमंत्रित करते हैं और  चरणों को जल व दूध से धोकर माला पहना कर श्रीफल देकर  उनका स्वागत किया जाता है।

दीक्षार्थी रंजना का भी इसी तरह घर-घर अभिनन्दन हो रहा है। दीक्षार्थी रंजना के कुमकुम की थाली में पगलिए करवाए जाते हैं। जैन धर्म की जय जयकार के साथ ही दीक्षार्थी अमर रहे दीक्षा लेने वालों को धन्यवाद जैसे शब्दों का उच्चारण करते हैं।