Samachar Seva

Mission Patrkarita

क्षत्रिय सभा ने किया भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी का सम्मान

Kshatriya Sabha honored BJP candidate Siddhi Kumari

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  क्षत्रिय सभा ने किया भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी का सम्मान, बीकानेर पूर्व विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी (बाईसा) का बुधवार को क्षत्रिय सभा व राजपूत समाज की ओर से सम्‍मान किया गया।

इस अवसर पर कर्नल हैमसिंह ने समाज के सभी मौजिज लोगो से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया। उन्‍होंने कहा कि सिद्धि कुमारी को चौथी बार विधानसभा में भेजना गौरव का प्रतिक होगा।

क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष कर्ण प्रताप सिंह ने कहा कि महाराजा करणी सिंह ने बीकानेर का प्रतिनिधित्व लोक सभा में पांच बार लगातार किया, सिद्धि बाईसा भी विधान सभा में लगातार ऐसे ही बार-बार बीकानेर का प्रतिनिधित्व करे इसके लिए हम सभी को एक जुट होना जरूरी है।

समारोह में जगमाल सिंह पायली (सम्भाग उपाध्यक्ष) नवीन सिंह तंवर, अरविन्द सिंह शेखावत, रघुवीर सिंह राठौड़, प्रमोद सिंह शेखावत (पार्षद), गजेन्द्र सिंह लूंछ, मुलसिंह भाटी कल्याणसर, राजेन्द्र सिंह भाटी मोटासर, हेमसिंह राठौड़, भंवर सिंह जौधासर, जालम सिंह भाटी, रणवीर सिंह नौखड़ा, किशनराज सिंह, कुलदिप सिंह मेहरोली, विक्रम सिंह बिका आदि मौजूद रहे।