क्या राजेन्द्र को परमानंद ने कर दिया परमानेंट
आपके ये तर्क पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं
क्या नगर निगम पर चल पाएगा राजेन्द्र का राज ?
बीकानेर, (समाचार सेवा)। क्या राजेन्द्र को परमानंद ने किया है परमानेंट, आपके ये तर्क पार्टी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उप महापौर प्रत्याशी चयन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नाराज पार्षदों की केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम के खिलाफ की गई इस टिप्पणी के बाद यह सवाल वाजिब है कि क्या नगर निगम पर चल पाएगा राजेन्द्र का राज ? हांलांकि भाजपा के सिपहसलार उप महापौर के चुनाव में महापौर से भी अधिक मत प्राप्त करने का दावा कर रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के उप महापौर को 47 मत प्राप्त होंगे जबकि कांग्रेस 33 पर सिमट जाएगी। पार्टी नेता इसका आधार भी मूल ओबीसी व ओबीसी के पार्षदों की लामबंदी को मान रहे हैं। भाजपा नेता यह भी दावा करते हैं कि राजेन्द्र को तो परमानंद ने पहले ही परमानेंट कर दिया। ज्ञात रहे कि कांग्रेस ने जावेद पडिहार व परमानंद गहलोत का नामांकन दाखिल किया था।
