Samachar Seva

Mission Patrkarita

फेसबुक की दोस्‍ती में लुटा दूल्‍हा

Groom looted in Facebook friendship

बीकानेर, (samacharseva.in)। फेसबुक की दोस्‍ती में लुटा दूल्‍हा, नापासर थाना पुलिस ने फेसबुक पर दोस्‍ती कर एक युवक से शादी कराने के नाम पर रुपये व सामान ठगने वाली दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नापसर में सींथल गांव के निवासी 34 वर्षीय कानदान बिठठू ने बुधवार दोपरह बाद पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि देशनोक निवासी सुनीता चारण, कविता चारण व दीपक देपावत पुत्र सवाईदान ने फेसबुक पर उससे दोस्‍ती की।

आरोपियों ने उसे शादी कराने का झांसा देकर सामान व रुपये ले लिये। अब आरोपी ना शादी करवा रहे हैं और ना ही उसका दिया हुआ सामान व रुपया लौटा रहे हैं। हैड कांस्‍टेबल गोकुलचंद को मामले की जांच सौंपी गई है।