Samachar Seva

Mission Patrkarita

बिजली का बिल माफ करे सरकार

bihari lal

नोखा(samacharseva.in) I प्रदेश के किसानों का 5 माह का बिजली बिल माफ करे सरकार:- विधायक बिश्नोई, विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने आज मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर प्रदेश के किसानों का 5 माह का बिजली बिल माफ करने की मांग की ।
श्री बिश्नोई ने कहा कि कोविड-19 के कारण हुए लॉक-डाउन से प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह लड़खड़ा गई है ।  ऐसे में किसानों को एकबारगी आर्थिक संबल दिया जाना अपरिहार्य हो गया है ।
लॉक डाउन के दौरान 130 करोड़ की आबादी वाले देश मे कोई भी व्यक्ति भूखा नही रहा ये किसानों द्वारा उगाए अनाज के भरे हुवे भंडारों से ही  संभव हुआ है । इसीलिए कहा जाता है कि किसान विशाल भारत देश की रीढ़ है । इसलिए सरकार का नैतिक दायित्व है कि अन्नदाता की संकट के समय मे मदद की जाए ।

विधायक बिश्नोई ने मांग करते हुवे कहा कि चूंकि वर्तमान में बिजाई का सीजन चल रहा है  इसलिए 5 माह तक का कृषि का विद्युत बिल माफ करने की तत्काल घोषणा करे ताकि अन्नदाता को आंशिक राहत मिल सके ।