Samachar Seva

Mission Patrkarita

किसान नेता पूर्व प्रधान जेठाराम डूडी को याद किया

Farmer leader remembered former chief Jetharam Dudi

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)नोखा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय जेठाराम डूडी की पुण्य तिथि सोमवार को बीकानेर जाट धर्मशाला परिसर में श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में नोखा विधायक सुशीला डूडी ने कहा कि पूर्व प्रधान स्वर्गीय जेठाराम डूडी अजीम हस्ती थे। वे किसानों व गरीबों तथा पिछड़े वर्ग के हितैषी थे।

स्वर्गीय जेठाराम डूडी के पुत्र भगवानाराम डूडी, पंडित रामेश्वरानंद पुरोहित, शहर काजी शाहनवाज हुसैन, रानी बाजार गुरुद्वारे के ग्रंथी बलविन्द सिंह, फादर जोसफ, संत रामपालजी महाराज ने जेठाराम डूडी को आत्म नमन किया। गजेन्द्र सिंह सांखला व अतुल डूडी ने स्‍व. डूडी का परिचय दिया।

सभा में जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, नगर पालिका देशनोक के अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा, पूर्व महापौर मकसूद, डॉ. तनवीर मालावत, हारुन राठौड़, गुलाम मुस्फा बाबू भाई, सलीम पटवारी, डॉ. तनवीर मालावत, गणेशदान चारण, हुक्माराम बिश्नोई, कन्हैयालाल कल्ला, सुमित कोचर, भरत ठोलिया, गणपत राम, कांग्रेसी नेता बिश्नाराम सियाग, हरीराम सियाग, राम निवास गोदारा, लक्ष्मण कड़वासरा।

महेन्द्र गहलोत, राम निवास तर्ड, सुषमा बारुपाल, शर्मिला पंचारिया, बालीदेवी, सुशीला सींवर, झंवर लाल सेठिया, कोलायत सरपंच देवी सिंह, धर्मचंद सांगवा, कॉमरेड हनुमान चौधरी, भंवर लाल, अरविंद मिढ्ढा, कानाराम कूकणा।

पुखराज गोदारा, चेतन राम थालोड़ राजेन्द्र मूंड जय प्रकाश बांगड़वा,  ईश्वर डूडी, रमजान रंगरेज, फूसाराम गोदारा व मुकेश वाल्मीकि, आनंद सिंह सोढ़ा आदि ने स्वर्गीय जेठाराम डूडी को श्रद्धांजलि दी।