Loading Now

updates

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छताः पोस्टर का विमोचन

Every home tricolor, every home cleanliness poster released

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छताः स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने किया। अभियान के तहत गुरुवार को जिले के स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

9 से 15 अगस्त तक ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का सघन अभियान चलाया जाएगा। प्लास्टिक वेस्ट से बनी कलात्मक वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।

कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ सोहनलाल, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, एसीईओ ऋतुराज महला, अधीक्षण अभियंता धीर सिंह गोदारा, दिनेश मिश्रा, रामनिवास, प्रदीप पांडिया आदि मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed