Loading Now

updates

1200 से अधिक मतदाताओं वाले सभी मतदान केंद्रों का होगा सुव्यवस्थिकरण  

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  राज्य में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले सभी मतदान केंद्रों का सुव्यवस्थिकरण किया जाएगा। 1200 से अधिक मतदान केंद्रों की पुनर्गठन प्रक्रिया में यथासंभव अन्य समीपस्थ मतदान केंदों पर मतदाताओं का संयोजन समायोजन किया जाएगा।

समायोजन का कोई विकल्प नहीं होने की स्थिति में ही नए मतदान केंद्र का गठन होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि  निर्वाचन विभाग द्वारा अहर्ता दिनांक 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में मतदाता सूचियां के आगामी प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व मतदान केंद्रों का सुव्यवस्तीकरण और पुनर्गठन किया जाएगा। इस संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।

बैठक में बताया कि वर्तमान में जिले में 1638 मतदान केंद्र हैं। पुनर्गठन के पश्चात यह संख्या बढ़कर 1950 हो जाएगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार कुमावत, भारतीय जनता पार्टी से श्याम सिंह हाडला, दिलीप सिंह आड़सर तथा कांग्रेस से प्रहलाद सिंह मार्शल, नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र मीणा, निर्वाचन शाखा के शिव कुमार पुरोहित मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed