Samachar Seva

Mission Patrkarita

सैनिक स्‍कूल वृंदावन की छात्राओं का किया स्‍वागत

Girls from Sainik School Vrindavan were welcomed

लोंगेवाला बॉर्डर पर सैनिकों को बांधेगी राखी

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  साध्वी ऋतम्भरा द्वारा मथुरा के वृंदावन वात्सल्य ग्राम में संचालित संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल की 50 छात्राओं का शुक्रवार को बीकानेर की बिश्‍नोई धर्मशाला में स्‍वागत किया गया। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी ने छात्राओं से संवाद किया।

गुरुवार शाम को बीकानेर पहुंची ये छात्राएं रक्षाबंधन पर अपनी यात्रा में बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, जैसलमेर होते हुए लोंगेवाला बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधेंगी। बीकानेर में इन छात्राओं के ठहरने आदि की व्‍यवस्‍था सनातन धर्म रक्षा समिति ने की। छात्राओं को बीकानेर के दर्शनीय स्थलों पर भृमण भी करवाया गया।

समिति से जुड़े बालसन्त छैल बिहारी, अशोक मोदी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट बजरंग छींपा, प्रहलाद सिंह मार्शल, शशि कला राठौर, अनिल वशिष्ठ, शिवलाल मेघवाल, अरुणा छींपा, सुमन पंचारिया, जशोदा पंचारिया, जयश्री भाटी, सीपी तिवाड़ी, सुर श्याम आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।