Samachar Seva

Mission Patrkarita

ईद सोमवार को, कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक

Eid is on Monday, peace committee meeting held in Kotwali

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) आगामी त्‍योहारों को ध्‍यान में रखते हुए बीकानेर के कोतवाली थाने में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई।

बैठक में कलेक्टर नम्रता वृष्णि आईजी पुलिस ओम प्रकाश पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम कोतवाली थानेदार परमेश्वर सुथार सीएलजी सदस्य अब्दुल मजीद खोखर सीताराम कच्छावा अनवर अजमेरी बंसीलाल आचार्य गोपाल अग्रवाल हसन अली टाक अकबर पार्षद अशोक रामलाल हलवाई जितेंद्र कुमार मोहम्मद सलीम अली अलीमुद्दीन जामी आदि मौजूद रहे।

बैठक में आगामी त्योहारों के मध्य नजर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। कलेक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिना वेरीफाई कुछ भी साझा नहीं करें। आईजी पुलिस ओम प्रकाश ने कहा कि तनाव बढ़ाने वाली किसी घटना की आशंका या सूचना पुलिस के साथ साझा करें।

पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने कहा कि बीकानेर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे, यह पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।