Samachar Seva

Mission Patrkarita

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 55 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी

Thieves targeted an empty house, stealing 55,000 in cash along with gold and silver jewelry.

नयाशहर थाना क्षेत्र में वारदात, मोबाइल सहित कीमती सामान ले गए अज्ञात चोर; पुलिस ने दर्ज किया मामला

नीरज जोशी, बीकानेर (समाचार सेवा)। सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 55 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी, बीकानेर में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने का मामला सामने आया है। नयाशहर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर मकान में घुसकर अलमारी से 55 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन, सोने की चेन, मंगलसूत्र और चांदी के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, परिवादी गगन जोशी पुत्र श्री नवनीत जोशी (42), निवासी सोनगिरी रोड, वेद व्यास मार्ग स्थित संस्कार स्कूल के सामने, बीकानेर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी के मकान में 13, 14 और 15 अक्टूबर 2026 के दौरान चोरी की वारदात होना दर्ज है। अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर अलमारी में रखी नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण भी ले गए

रिपोर्ट के मुताबिक, चोर 55 हजार रुपए नकद, एक वीवो वाई-100 मोबाइल फोन, करीब 12 ग्राम वजनी सोने की चेन तथा काले धागे में गूंथा करीब 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। इसके अलावा करीब 200 ग्राम वजन की चांदी की चार पायल, चांदी की तीन बिछिया और अन्य छोटे-बड़े सामान भी चोरी होने की जानकारी दी गई है।

नयाशहर थाने में मामला दर्ज

मामला 20 अक्टूबर 2026 को शाम 4:36 बजे दर्ज किया गया। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(ए) अंकित हैं। मामले की जांच अजय कुमार सैनी कर रहे हैं। चोरी में शामिल अज्ञात आरोपियों का पता लगाने और चोरी गए सामान की बरामदगी के संबंध में पुलिस की कार्रवाई जारी है।