NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के डॉ. सुनील गज्जाणी के बाल नाटक “सारा नाटक गुड़ गोबर” को अजयमेरु बाल नाट्य समारोह में राज्यस्तर का पहला पुरस्कार मिला है। अजमेर की संस्था संस्था “आप-हम” द्वारा आयोजित 21वें अजयमेरु बाल नाट्य समारोह के दौरान यह पुरस्कार घोषित किया गया।

आप-हम संस्था अध्यक्ष विष्णु अवतार भार्गव ने बताया कि अजमेर में आयोजित पुरस्कार समारोह में डॉ. गज्जाणी शामिल नहीं हो सके थे अतः पुरस्कार के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र, मोमेंट, साहित्य आदि बीकानेर में प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि बाल साहित्य के अंतर्गत डॉ. सुनील गज्जाणी को “चंद्र सिंह बिरकाली पुरस्कार”(चितौड़गढ़), बाल सलिला सम्मान (सलूम्बर) एवं डॉ. सुरेन्द्र वर्मा बाल साहित्य शिखर सम्मान-2023 में मिल चुका है। डॉ. सुनील गज्जाणी की पांच पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।


