Samachar Seva

Mission Patrkarita

मुक्ताप्रसाद रोड पर बने जर्जर कियोस्क हटेंगे-कलेक्‍टर

Dilapidated kiosks built on Muktaprasad Road will be removed – Collector

सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री होगी जब्त

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) मुक्ताप्रसाद रोड पर बने जर्जर कियोस्क हटेंगे-कलेक्‍टर, जिला कलेक्टर तथा नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने सर्वोदय बस्ती में मुक्ताप्रसाद रोड पर बने जर्जर कियोस्क हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने बताया कि इसके बाद जमीन के उपयोग का प्लान तैयार किया जाए।

कलक्‍टर ने न्यास सचिव यशपाल आहूजा और अन्य तकनीकी अधिकारियों के साथ इस क्षेत्र का दौरा किया। कलाल ने बताया कि गजनेर रोड पुलिया से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय तक सड़क के दोनों ओर रखी गई निर्माण सामग्री जब्त करते हुए नगर विकास न्यास द्वारा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

पुलिया से लेकर विश्वविद्यालय तक पड़ी निर्माण सामग्री रखे जाने को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा, न्यास इसे जब्त करते हुए सामग्री को नीलाम करे। कलेक्‍टर ने जैसलमेर रोड की सर्विस लाइन में बड़ी संख्या में ट्रक खड़े किए जाने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने क्षेत्र में सड़कों से जुड़े कार्य देखे।