NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर नगर निगम वार्ड नंबर 3 के उपचुनाव के लिये शनिवार को कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने इस वार्ड पार्षद पद के लिये नंदराम गहलोत को अपना प्रत्याशी बनाया है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने नंदकिशोर गहलोत को चुनाव मैदान में उतारा है। शहर जिला कांग्रेस के संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी नंदराम के पर्चा दाखिल करने के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, जिला उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास, महासचिव मनोज किराडू, राहुल जादूसंगत, प्रवक्ता विकास तंवर, अनिल सारडा एडवोकेट किशन सांखला, त्रिलोकी कल्ला, मैक्स नायक आदि कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वत्सस ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी नंदराम गहलोत पुत्र सेवाराम गहलोत सुजानदेसर में रामनाथ कुटिया के पास के निवासी हैं।
दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नंदकिशोर गहलोत के नामांकन दाखिल करने के दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, नरेश नायक, हनुमान सिंह चावड़ा, गोकुल जोशी, बाबूलाल गहलोत, विजय उपाध्याय, मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, जितेंद्र सोलंकी, महेश व्यास, भारती अरोड़ा, चंद्रमोहन जोशी, गोपाल अग्रवाल, शिव कुमार रंगा, सुशील शर्मा, राम कुमार व्यास, विमल पारीक आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा 3 नंबर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।


