Samachar Seva

Mission Patrkarita

फरवरी में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह

Laborer husband and wife of Assam origin died due to suffocation in sigadi smoke

NEERAJ JOSHI (समाचार सेवा) बीकानेर। फरवरी में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर का 19वां दीक्षांत समारोह 28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। इस संबंध में अधिष्ठाताओं, निदेशकों व अधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समितियों, कार्य योजनाओं, उपाधियाँ, मेडल आदि तय किए गए।

जानकारी में रहे कि विवि का 17वां और  18 वां दीक्षांत समारोह वर्चुअली आयोजित किया गया था। वर्ष 2020 में आयोजित 17वें  दीक्षांत समारोह को प्रदेश के पहले वर्चुअल दीक्षांत समारोह  के रूप में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में शामिल भी किया गया था।