कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री राहुल गांधी उसके सरदार : अरुण सिंह

Congress is a factory of lies, Rahul Gandhi is its Sardar Arun Singh
Congress is a factory of lies, Rahul Gandhi is its Sardar Arun Singh

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री राहुल गांधी उसके सरदार : अरुण सिंह, राज्यसभा सांसद, भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव तथा राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस मतलब झूठ की फैक्ट्री, झूठ का पुलिंदा है और इस फैक्ट्री के केन्द्र में सरदार राहुल गांधी और राजस्थान में झूठ की फैक्ट्री के सरदार अशोक गहलोत हैं।

भाजपा नेता सांसद सिंह शनिवार को बीकानेर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजस्थान की सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिये केन्द्र सरकार पर दोषारोपण करती हैं। जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री घर से नहीं निकल रहे हैं और मंत्री गोवा में आनंद ले रहे हैं।

सांसद अरुण सिंह ने कहा, मुझे लगता है कि गहलोत घर से इसलिये नहीं निकल रहे हैं क्योंकि उनको लगता है कि सत्ता में तो वापस आना है नहीं। उन्होंने कहा कि जितना कम समय अब इस सरकार के पास बचा है उसमें कोई काम हो नहीं सकता। सत्ता में वापसी नहीं होगी वो ये समझ चुके हैं। इसलिये मुख्यमंत्री व उनका मंत्रिमंडल आनंद लेने में व्यस्त  हैं।

सत्ता सुख भोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव होगा भाजपा विकास के मुदे पर चुनाव लडेÞगी और अवश्यि रूप से तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के संगठन को मजबूत करेंगे। बूथ कमेटियों को मजबूत करेंगे। हर महीने मंडल का आंदोलन जन समस्याओं को लेकर के।

हर तीन महीने में जिले का आंदोलन, इसके बाद बडे स्तर पर प्रदेश का आंदोलन होगा। बीकानेर भाजपा में गुटबाजी के सवाल को सांसद अरुण सिंह चतुराई से टाल गए। उन्होंने इतना जरूर कहा कि भाजपा में एक ही गुट है और वह है भाजपा का गुट। जबकि, कांग्रेस में दो गुट है। राजस्था न में मंत्रिमंडल विस्ताटर को लेकर कांग्रेस में चल रहे घमासान के सवाल पर सिंह ने कहा कि विस्तांर को कोई न कोई बहाने टाला जा रहा है।

लेकिन, जब भी विस्तार होगा तो सरकार में भूचाल आने वाला है। सचिन पायलट के भाजपा के संपर्क में होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे किसके संपर्क में हैं मुझे पता नहीं है। हां, मेरे संपर्क में तो नहीं है।

कल्ला का नाम लेते ही लोगों को लगता है करंट

भाजपा नेता अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान में बिजली के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही लोगों को पूरी बिजली भी नहीं मिल रही है। बिजली मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला का नाम लेते ही लोगों को करंट लगता है।

सिंह ने कहा कि पूरे राजस्थान में कल्ला मतलब करंट ये स्लोगन चल पड़ा है। उन्होंने कहा है कि राज्य के गांवों में मात्र चार या पांच घंटे ही बिजली की आपूर्ति हो पा रही है। सिंचाई के समय पर बिजली पानी की कमी से किसान परेशान हैं।

बिजली के दाम भी बढ़ गए हैं। कोयले के अभाव के कारण बिजली के प्लांट बंद हो रहे हैं। यदि इन स्थितियों को जल्द ठीक नहीं किया जाता है तो किसानों को काफी नुकसान होना तय है।

कोविड काल में राज्य सरकार ने किया कबाड़ा

राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि कोविड के समय पार्टी ने तय किया था आरोप प्रत्याारोप नहीं करेंगे। कांग्रेस ने भाजपा के सांसदों पर आरोप लगाये। तब हमें जवाब देना पड़ा। मोदी जी ने वेंटीलेटर दिये राजस्थान सरकार ने वेंटीलेटर कूडे में डाल दिये।

केन्द्र ने रेमडेसिवर इंजेक्शन की लगातार संख्या  बढाई। ऑक्सीजन के प्लांट दिये गए। केन्द्र ने पैसा लगाया मगर राज्य सरकार ने प्लांट नहीं लगाये। सिंह के अनुसार राज्य की गहलोत सरकार के मन में पाप था कि मोदी जी का नाम ना अधिक हो जाए।

लोगों की जान की परवाह नहीं थी। मन में पाप था कि मोदीजी की लोकप्रियता राजस्थातन में इसके माध्यम से और अधिक ना हो जाए। सिंह ने कहा कि राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य  होगा जिसने रेडमेसिवर इंजेक्शान पंजाब को भेज दिये।

वैक्सीन को जमीन में दबा दिया। आॅक्सीजन कन्सइटेटर चीन से ले आये। बाहर से दो गुने दाम में वक्सीन खरीदने का प्रयास किया।

राज्य में विकास के काम ठप

राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान में विकास के काम ठप पडे हैं। भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए विकास के काम भी गहलोत सरकार ने रोक दिये। मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री केवल केन्द्रय सरकार को आर्थिक सहयोग नहीं देने को लेकर कोसते रहते हैं जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। सांसद सिंह ने कहा कि वे केन्द्र की ओर से राज्य को दी गई सहायता व विकास के कार्यों की पूरी लिस्ट दे सकते हैं मगर इसके बाद गहलोत सरकार को भी यह बताना पड़ेगा कि आखिरकार उसने राज्य  में जनता के लिये का कौनसा काम किया है।

केन्द्र ने कराये करोड़ों रुपयों के काम

राज्यसभा सांसद सिंह ने कहा कि भारतमाला मिशन के तहत राजस्थारन में केन्द्र  सरकार 40 हजार करोड़ रुपया खर्च कर रही है। जल जीवन मिशन के माध्यम से राज्य  के 20 लाख घरों में नल से जल देने की योजना की शुरूआत कर दी है।

शेष 80 लाख घरों को 2024 तक नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना में गहलोत सरकार ना तो एक रुपये की मदद कर रही है और ना ही अन्य प्रकार से कोई सहयोग दे रही है।

सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार जलजीवन मिशन के तहत प्रदेश को भेजे जाने वाला बजट तक खर्च नहीं कर पाती है। मैचिंग पैसा तक दे नहीं पा रहे है। इस सबके बावजूद पीएम मोदी इस काम में जुटे हुए हैं। जल संशाधन मंत्री भी   राजस्थारन से बनाया गया है।

राज्य के किसानों को दिया 9100 करोड़ रुपया

सांसद सिंह ने कहा कि पीएम किसान योजना के तहत राजस्था न के 73 लाख किसानों को 9 हजार 100 करोड रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए गए। यह राशि पीएम मोदी ने भेजी। गहलोत भी बतायें उन्होंने किसानों को कितना रुपया दिया है।

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने तो अपने नेता राहुल गांधी दवारा किसानों से किया गया कर्ज माफी का वादा तक पूरा नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि ये झूठी कांग्रेस है। छत्तीसगढ में भी किसानों से किया गया वादा पूरा नहीं किया है।

प्रधानमंत्री गरीब कल्योण योजना

भाजपा राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्योण योजना में 293 करोड रुपये का अनाज राजस्थान की जनता को देने का काम किया है।