बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में बस-ट्रक टक्कर, 11 की मौत, 25 घायल, श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव झंझेऊ के बीच एनएच ग्यारह पर सोमवार सुबह लगभग 7.30 बजे बस-ट्रक भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटठना में 10 लोगों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई।
मारे गए लोगों में बीकानेर के नापासर क्षेत्र का निवासी भैरूंसिंह पुत्र फतेह सिंह, बीकानेर में पुलिस लाइन के सामने के निवासी अरुण कुमार पुत्र बीरबल सिंह, बीकानेर में बागडी मोहल्ला निवासी ललित पुत्र शिवप्रसाद, अलवर में थानागाजी पुलिस स्टेशन क्षेत्र निवासी राजू मीणा पुत्र शियाराम मीणा, सीकर निवासी ओम सिंह पुत्र शंभू सिंह (21), राजलदेसर निवासी नवलेखा पुत्री बंशीधर, काजल पुत्री बंशीधर, तथा आभाकंवर व अनीता शामिल हैं। यह बस RJ-07-PA9757 बीकानेर से जयपुर के लिए चली थी । जबकि ट्रक का नंबर RJ-07-GC-9239 है।

एक व्यक्ति की मौत बाद में हुई है। मारे गए लोगों में चार महिलायें बताई जा रही हैं। इस हादसे में 20 से 25 लोग घायल भी हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बीकानेर से जयपुर जा रही लोक परिवहन सेवा की बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण बस चालक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया।
https://youtu.be/3r9PcYt-gOU
इस भीषण हादसे में दस लोगों की मौके पर मौत हो गई। श्रीडूंगरगढ़ व सैरूणा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है।

टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। घायलों को ट्रोमा सेंन्टर बीकानेर भेजा गया है।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रवक्ता नितिन वत्सस, राजकुमार किराडू, जिया उर रहमान आरिफ, आनन सिंह सोढा, कामिनी भोजक, ललित तेजस्वी ने पीबीएम अस्पताल पहुंचकर घायलों की जानकारी ली।



