Loading Now

updates

करंट लगने से बुलाकी सांखला व बुलाकीदास कल्‍ला की मौत

Bulaki Sankhla and Bulakidas Kalla died due to electrocution

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) करंट लगने से बुलाकी सांखला व बुलाकीदास कल्‍ला की मौत, बीकानेर शहर में बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। सदर थाना इलाके में एमएस कॉलेज के पीछे के निवासी 52 वर्षीय बुलाकीदास सांखला पुत्र मोटाराम सोमवार सुबह नौ बजे प्रेस के तार से करंट लगने से घायल हो गए थे।

एमपी नगर निवासी 38 वर्षीय अशोक सांखला ने पुलिस को बताया कि उसके दुर्घटना के बाद उसके चाचा बुलाकी सांखला को तुरंत इलाज के लिये अस्‍पताल ले जाया गया मगर उनको नहीं बचाया जा सका। चिकित्‍सकों ने बुलाकी सांखला को मृत घोषित कर दिया।

एसआई जीतराम को जांच सौंपी गई है। दूसरी ओर नयाशहर थाना क्षेत्र में लालाणी व्‍यासों के चौक के निवासी 60 वर्षीय बुलाकीदास कल्‍ला पुत्र घनश्‍याम दास कल्‍ला की सोमवार सुबह दस बजे करमीसर रोड पर जीएसएस के पास गायों की डेयरी में पंखे का स्विच ऑन करने के दौरान करंट लग गया।

लालाणी व्‍यासों के चौक के निवासी बिठठल कल्‍ला ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के बाद उसके पिता को घायलावस्‍था में अस्‍पताल पहुंचाया गया मगर वहां चिकित्‍सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद नयाशहर थानाधिकारी ने मौका मुआयना किया। जांच एएसआई रामभरोसी को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed