Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीएसएफ ने निकाली डेंगू मुक्त बीकाणा रैली

BSF took out dengue free Bikana rally

बीकानेर, (समाचारसेवा)। बीएसएफ ने निकाली डेंगू मुक्त बीकाणा रैली, ‘डेंगू मुक्त बीकाणा’ के तहत मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल द्वारा मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।

लगभग 50 मोटरसाइकिल धावकों ने जागरूकता रैली में भागीदारी निभाई। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल वर्मा ने एन्टी लार्वल गतिविधियों के बारे में बताया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक ने जूनागढ़ के आगे से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

साइकिल रैली जूनागढ़ के आगे से रवाना होकर तीर्थ स्तम्भ, एमएस कॉलेज पुलिया, डूडी पेट्रोल पंप के आगे से, नत्थूसर गेट, हरोलाई हनुमान मंदिर, मोहता सराय, गंगाशहर, रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र, मेडिकल कॉलेज चौराहा, जय नारायण व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल होते हुए बीएसएफ मुख्यालय पहुंची।