Samachar Seva

Mission Patrkarita

भाजपा का लालगढ़ मंडल अध्‍यक्ष विनोद करोल लापता

BJP's Lalgarh Mandal President Vinod Karol missing

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) भाजपा का लालगढ़ मंडल अध्‍यक्ष विनोद करोल लापताभारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर के लालगढ़ मंडल का अध्यक्ष आरसीपी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय विनोद करोल शनिवार 29 जुलाई से गायब है। गुमशुदा विनोद की बाइक बीछवाल थाना क्षेत्र की शोभासर झील के पास मिली है।

वहीं विनोद ने लापता होने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, – अपना ख्याल रखना.. शायद हम फिर कभी न मिलें। सूत्रों के अनुसार विनोद रूपये-पैसे के लेनदेन संबंधी मामलों से परेशान थे। दूसरी ओर एसडीआरएफ टीम बीछवाल झील में तलाश विनोद की तलाश में जुटी रही।

जानकारी मिलने पर शहर भाजपा अध्‍यक्ष विजय आचार्य देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, बीछवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्राप्‍त सूचनाओं के अनुसार लालगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद करोल शनिवार सुबह 11 बजे घर से निकले थे।

शाम तक नहीं लौटे तो उनके बेटे ने बीछवाल थाना पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने मोबाइल फोन लोकेशन व उनके जानने वालों से पता करने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह शोभासर झील के पास विनोद की बाइक मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त ने बताया कि झील में तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। डॉग् स्क्वायड टीम की भी मदद ली जा रही है।