भाजपा आज है एक कैडर बेस मॉस पार्टी : पूनिया

BJP today is a cadre base mass party Poonia
BJP today is a cadre base mass party Poonia

बीकानेर, (समाचारसेवा)। भाजपा आज है एक कैडर बेस मॉस पार्टी : पूनिया, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा पहले एक कैडर बेस पार्टी थी। अब यह पार्टी कैडर बेस मास पार्टी बन चुकी है।

डॉ. पूनिया सोमवार को बीकानेर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी प्रदेश के 52 हजार बूथों में से 42 हजार बूथ तक सीधी पहुंच रखती है।

पार्टी का उद्देश्य है कि पूरे 52 हजार बूथ तक पहुंचकर भाजपा को जनजन की साख पर खरा उतरना है।

मंडल व बूथ मजबूत करना है। उन्‍होंने कहा कि राज्य की जनता में कांग्रेस के खिलाफ गहरा असंतोष व्याप्त है। भाजपा ने जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की गलत नीतियों को उजागर किया है। प्रदेश में सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हमेशा से ही जुगाड़ की सरकार बनाते आए हैं।

उनका स्टाइल है कि वे निर्दलियों से मोलभाव करके या अन्य पार्टी का साथ लेकर शासन में आ जाए। डॉ. पूनिया ने कहा कि 42 दिन तक सरकार की बाड़ेबंदी भी ऐतिहासिक रही है।

कांग्रेस का अंदरुनी झगड़े का गलत प्रभाव राज्य की जनता, शासन, प्रशासन पर पड़ा है इसका जवाब भी जनता कांग्रेस को समय पर जरूर देगी।

पत्रकार वार्ता में शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, देहात भाजपा अध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेन्द्र पंवार, मुकेश आचार्य सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।