Samachar Seva

Mission Patrkarita

चार पीर बाबा का 42वां चार दिवसीय उर्स शुरू

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा) चार पीर बाबा का 42वां चार दिवसीय उर्स शुरू,समरसता और सौहार्द के प्रतीक हजरत सैयद चार पीर बाबा (र.अ.) का 42वां चार दिवसीय सालाना उर्स गुरुवार को कुरआनखानी के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर दरगाह पर विभिन्न समाजों के जायरीन ने फूल-मालाएं चढ़ाकर अमन, सुख-चैन और शांति की दुआएं की।

कुरआनखानी के साथ हुआ आगाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

दरगाह खादिम अहमद अली, सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल, भाजपा नेता सोहनलाल चांवरिया सहित सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चौपदार, सतार अहमद, मुनीर अहमद, अबरार अहमद, याकूब अली, आमिर खान, इंतजामिया कमेटी के प्रवक्ता रजाक अहमद अब्बासी, रामकिशोर यादव सहित महिला जायरीन मौजूद रहे।

दरगाह कमेटी के सचिव अली मोहम्मद अब्बासी ने बताया कि उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह 9 बजे कुरआनखानी होगी। इसके बाद दोपहर 4 बजे खान कॉलोनी स्थित दरगाह सूफी अब्दुल वाहिद चिश्ती की ओर से चादर पेश की जाएगी।