उषा जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के चार थानों में चार महिलाओं/युवतियों के लापता होने के मामले दर्ज, जिले में 17 सितंबर को अलग-अलग पुलिस थानों में महिलाओं और युवतियों के लापता होने से संबंधित चार प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस कंट्रोल रूम की रिपोर्ट के अनुसार नाल, सेरूणा, लूणकरणसर और पांचू थानों में ये मामले दर्ज हुए हैं।
नाल थाना: परिवादी सुरेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसकी 32 वर्षीय बहन संजू पत्नी बजरंग सिंह, निवासी लालावाली, 16 सितंबर को बिना बताए घर से कहीं चली गई और उसका अभी तक पता नहीं चला। मामले में पनुम सिंह निवासी शोभासर व सुभाषचन्द्र के नाम दर्ज हैं।
सेरूणा थाना: भंवर सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी प्रेमनगर, चूरू हाल मुकाम, ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी 15 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे बिना बताए कहीं चली गई, जो अब तक नहीं मिली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
लूणकरणसर थाना: छगनलाल पुत्र पोकरराम, निवासी बींझरवाली, ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी निर्मला बिना बताए घर से कहीं चली गई। रिश्तेदारों व आसपास तलाश करने के बावजूद उसका पता नहीं चला।
पांचू थाना: खेताराम पुत्र रामकरणलाल, निवासी बरसिंहसर, ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई की पुत्री बीना बिना बताए घर से निकल गई। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज किया है।

















