प्रशासन का दावा : पीबीएम अस्पताल में रोगियों की सुविधाओं में हुआ सुधार, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल में अब साफ-सफाई सहित अन्य कार्य धरातल पर दिखने लगे हैं। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम द्वारा गठित टीम के लगातार निरीक्षण, भ्रमण और अस्पताल प्रशासन को समय-समय पर उपलब्ध करवाई गई प्रशासनिक सहायता के द्वारा विभिन्न लंबित कार्य भी शुरू हुए हैं।



