Loading Now

updates

एक्यूप्रेशर चिकित्सा विशेषज्ञ कमल चोरड़िया का किया सम्‍मान

Acupressure medical expert Kamal Choradia honored

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) सूरत गुजरात के एक्यूप्रेशर चिकित्सा विशेषज्ञ कमल चोरड़िया का शुक्रवार को पवनपुरी दक्षिण विस्तार स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित निशुल्क एक्यूप्रेशर एवं आयुर्वेद शिविर के समापन समारोह के दौरान सम्‍मान किया गया।

कार्यक्रम संयोजक व योग गुरु विनोद जोशी ने बताया कि सामुदायिक भवन पवनपुरी दक्षिण विस्तार कालोनी एवं मधुसूदन वैलनेस की ओर से आयोजित इस समारोह में एक्यूप्रेशर चिकित्सा विशेषज्ञ कमल चोरड़िया को शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। जोशी ने बताया कि 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर एवं आयुर्वेद शिविर का समापन समारोह नेचुरोपैथी विशेषज्ञ नरेन्द्र जैन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

शिविर में बीकानेर के 147 महिला पुरुष लाभान्वित हुए। कार्यक्रम में भाजपा नेता सुमन जैन, लक्ष्मी कांत चावला, डॉ दिनेश शर्मा, शांति लाल चांवरिया, श्रवण कुमार चांवरिया, शम्भू रंगा, आशाराम जोशी, शिवशंकर जाजड़ा, अब्दुल सत्तार जोइया, किशन जोशी, अल्का मोदी, किशन मोदी आदि उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed